एसएफआई सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष को मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसएफआई रामपुर इकाई ने सोमवार को सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाला को काॅमर्स ब्लॉक की मरम्मत को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसएफआई शिमला जिला उपाध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने कहा कि पाटबंगला मैदान के नीचे स्थित पुराना कॉमर्स ब्लॉक जर्जर हालत में है। लवी मेले में लगने वाले टेंट से कॉलेज के कमरों में पानी टपकता है। इस कारण विद्यार्थियों का कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो जाता है। छत से पानी टपकने के कारण संगीत कक्ष और रिटेल लैब के उपकरण और वाद्ययंत्र खराब हो चुके हैं, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एसएफआई ने मांग की है कि जल्द पुराने कॉमर्स ब्लॉक का निरीक्षण किया जाए और मरम्मत की जाए। राहुल के अनुसार विधायक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पुराने कॉमर्स ब्लॉक की मरम्मत की जाएगी। इस अवसर पर पूजा, दिव्या, ऋषि, सनी, प्रियांशु, सुशांत ,कमल, रोहित, दिव्यांश और साहिल सहित अन्य उपस्थित रहे।