फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वंशिका ठाकुर राष्ट्रीय स्टेम प्रश्नोत्तरी के ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित

विज्ञापन
हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी की छात्रा वंशिका ठाकुर का राष्ट्रीय स्टेम प्रश्नोत्तरी प
विज्ञापन
हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी की छात्रा ने रचा इतिहास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी की छात्रा वंशिका ठाकुर का चयन राष्ट्रीय स्टेम प्रश्नोत्तरी 4.0 (जूनियर श्रेणी) के ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 25 मार्च को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश से केवल दो विद्यार्थियों का ही चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिनमें से एक वंशिका ठाकुर हैं। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 75,000 की नकद राशि जीती है। इसके अतिरिक्त चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भी विद्यालय ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल कर अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता का परिचय दिया। शैक्षणिक क्षेत्र में भी विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। वहीं, ब्रेन ऑफ हिमाचल प्रतियोगिता में भी विद्यालय ने प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए 21,000 की नकद पुरस्कार राशि अपने नाम की है। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि इन सभी उपलब्धियों से यह स्पष्ट होता है कि हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आनी न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता में बल्कि प्रतियोगी, वैज्ञानिक और नवाचार आधारित गतिविधियों में भी प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें