फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नई कलस्टर प्रणाली को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से इस अधिसूचना को वापस लेने की मांग उठाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविवार को रोहड़ू में बैठक की। संघ ने नई कलस्टर प्रणाली के विरोध किया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि 23 सितंबर 2025 को नई कलस्टर प्रणाली को लागू किया गया, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली में प्रधानाचार्य के अधीन 15 से 20 स्कूल कर दिए गए हैं। इससे इन स्कूलों का प्रशासनिक नियंत्रण और संचालन सुचारु रूप से नहीं चलेगा। प्रशासनिक कार्य क्षेत्र बड़ा होने से प्राथमिक शिक्षा के स्तर को नुकसान होगा। जेबीटी से प्रमोट होने वाले एचटी, सीएचटी और बीईईओ की शक्तियों और कार्य क्षेत्र को सीमित कर दिया गया है। इससे 22,000 वर्तमान और 30,000 से अधिक सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षकों में गहरा असंतोष और रोष है। मिड-डे मील योजना के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं की भोजन व्यवस्था को इकट्ठा किया जा रहा है। इस कारण भारत सरकार के नियमों और मानकों के अनुसार हजारों मिड-डे मील वर्कर की नौकरी खतरे में पड़ गई है। हिमाचल प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक पाठशालाओं की हर प्रकार की प्रशासनिक व्यवस्था 141 खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों से चलती है, जो बहुत ही व्यवस्थित, सुचारु और सफल तरीके से चल रही है। इस व्यवस्था को खत्म करना प्राथमिक शिक्षा को तहस-नहस करना होगा। जेबीटी, एचटी और सीएचटी के अर्जित अवकाश की स्वीकृति की शक्तियां प्रधानाचार्य को दी गई हैं। यह किसी भी तरह से व्यावहारिक नहीं है। प्राथमिक शिक्षकों की हर प्रकार के अवकाश की स्वीकृति की शक्तियां केंद्रीय मुख्य शिक्षक और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पास ही होनी चाहिए। प्राथमिक स्तर के छोटे बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी बंद कर दी गई हैं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश सरकार से इस अधिसूचना को वापिस लेने की मांग करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें