चौपाल की वंशिका सौहटा को उतराँचल यूनिवर्सिटी, देहरादून में गोल्ड मेडल से नवाजा
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल तहसील की ठाना पंचायत के प्रेमनगर गांव की वंशिका सौहटा ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून से औषधीय रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री में प्रथम स्थान अर्जित कर गोल्ड मेडल हासिल किया। विश्वविद्यालय में हुए दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने वंशिका को गोल्ड मेडल और सम्मान पत्र से दिया। वंशिका की मां कृष्णा सौहटा गृहिणी है और पिता संदीप सौहटा लोक निर्माण विभाग चौपाल में कार्यरत हैं। वंशिका ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।