फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्पीति वन मंडल के लिए वन मित्रों का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति )। जिला लाहौल-स्पीति के वन मंडल स्पीति के वन मित्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें 12 पुरुष और नौ महिला उम्मीदवारों का चयन हुआ है। स्पीति के डीएफओ मंदार उमेश जेवरे ने बताया कि स्पीति वन मंडल में 23 बीटों के लिए कुल 53 आवेदन आए थे। स्पीति वन मंडल में 23 बीटों में से 8 बीटें काजा रेंज, 9 बीटें ताबो रेंज, 3 बीटें पिन वैली नेशनल पार्क रेंज और 3 बीटें-किब्बर रेंज के लिए परीक्षा हुई थी। किब्बर रेंज के तहत लालूगं और लंगजा बीट के लिए कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं चुना गया। जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की उनकी काउंसलिंग नवंबर 2024 में रखी थी। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जल्द जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें