फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में एनएच 5 से वैली ब्रिज हटाया, चार दिन में होगी सड़क बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क बंद होने से शहर में कारोबार हुआ मंदा
विज्ञापन

बाईपास होकर हो रही वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के मुख्यद्वार ठियोग में बरसात के दिनों में विद्युत बोर्ड के पास सड़क धंसने से एनएच 5 पूरी तरह से बंद हो गया था। इसके बाद सेब सीजन को देखते हुए यहां पर वैली ब्रिज लगाया गया, अब बैली ब्रिज को हटा दिया गया है और डंगों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। चार दिनों में एनएच विभाग ने सड़क को यातायात के लिए बहाल करने की बात कही है।
व्यापार मंडल ठियोग के महासचिव गौरव जोशी ने बताया कि सड़क के बंद होने से पूरा यातायात बाईपास से होकर निकल रहा था। इसके चलते त्योहारी सीजन में बाजार को मंदी की मार झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि सड़क के फिर बहाल होने से वाहन और लोकल रूट की बसें शहर से होकर गुजरने के बाद हालात सुधर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क के तैयार होने से व्यापारियों की परेशानी दूर होगी। नगर परिषद अध्यक्ष विवेक थापर ने बताया कि एनएच 5 पूरी तरह बंद होने के बाद परेशानी बढ़ सकती थी, लेकिन समय रहते बाईपास बनकर तैयार हो गया था। इस कारण ऊपरी शिमला की जनता को आवाजाही करने में कोई बड़ी समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इन दिनों मौसम ठीक है और सड़क को बहाल करने के साथ-साथ पक्का भी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनएच एक्सईएन रवि कपूर ने बताया कि बरसात के कारण सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हुई है। सभी जगहों पर डंगे लग रहे हैं। वैली ब्रिज को हटा दिया गया है। जल्द ही सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें