फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण के मामले में किन्नौर प्रदेश में दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 309 बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई
विज्ञापन

उपायुक्त ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में जिला एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जनजातीय जिले में 510 पात्र बेटियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 309 बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगा दी गई है। 60.5 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त, जिला किन्नौर एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण के मामले में प्रदेशभर में लाहौल-स्पीति के बाद दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पात्र बेटियों के लिए एचपीवी वैक्सीन के टीकाकरण की अंतिम तिथि 28 मई निर्धारित की गई है। अभी तक टीकाकरण के कारण कोई प्रतिकूल असर देखने को नहीं मिला है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, पंचायत जनप्रतिनिधियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि जिन पात्र बालिकाओं ने एचपीवी वैक्सीन नहीं लगाई है, वे स्कूल के अध्यापक, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी से संपर्क कर सकते हैं। डाॅ. अश्विनी नेगी ने अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित वैक्सीन अभियान की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें