फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को बैकिंग सेक्टर में नौकरी के बताए अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज कोटखाई की कॅरिअर काउंसलिंग सेल ने आयोजित किया व्याख्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी कॉलेज कोटखाई की कॅरिअर काउंसलिंग सेल ने एक व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में एसबीआई कोटखाई के सीनियर मैनेजर आशुतोष कुमार चंद्रवंशी उपस्थित रहे। व्याख्यान के दौरान उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में सरकारी बैंकिग और पब्लिक सेक्टर बैंकिग आते हैं। गवर्नमेंट सेक्टर की भर्ती आईबीपीएस करवाता है, जबकि एसबीआई स्वयं भर्ती करवाता है और आईबीपीएस सिर्फ एसबीआई के लिए पेपर बनाता है। बैंक में नौकरी प्राप्ति के लिए क्लेरिकल, प्रोवेशनल ऑफिसर, लॉ ऑफिसर आदि पोस्ट होती है। क्लेरिकल में प्री और मेंज दो पेपर होते हैं और प्रोवेशनल ऑफिसर के लिए प्री, मेंज, इंटरव्यू होता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है। अंत में कॅरिअर में कैरियर काउंसलिंग सेल के संयोजक विनोद गुप्ता ने सबका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें