बैठक में गुरुदास नेगी चुने एसएमसी के अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी में स्कूल प्रबंधन कमेटी की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से गुरुदास नेगी को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, 10 सदस्यों का भी चयन किया गया। इसमें अलका नेगी, सर्जन कुमार, पल्स राम नेगी और पिंकू नेगी को शामिल किया गया। विद्यालय प्रबंधन कमेटी और अभिभावकों के बीच विशेष बैठक हुई। बैठक में परीक्षा परिणामों को लेकर काफी नाराजगी जताई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों को बैठक में अवगत कराया कि विद्यालय में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े हैं, जिन्हें भरने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के समक्ष मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से पहले राजकीय उच्च विद्यालय उरनी था। इस पाठशाला के 52 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस कालखंड में इस विद्यालय में पढ़ने वाले जितने भी विद्यार्थी अधिकारी बने हैं, उनके लिए सम्मान के लिए अखंड शिक्षा की ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे निकट भविष्य में बच्चे प्रेरणा पाकर अच्छे उच्च अधिकारी बनने के लिए प्रेरित होंगे। शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए 19 वर्षीय अंतर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी में करने का लक्ष्य रखा गया है।