फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भांग उखाड़ो अभियान से नशे के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। लक्ष्मी युवक मंडल अलसिंडी ने वीरवार को वन विभाग के सहयोग से गांव में भांग उखाड़ो अभियान चलाकर नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया। वन कर्मी जगदीश शर्मा के मार्गदर्शन में गांव के सार्वजनिक और आसपास के क्षेत्रों में उगी जंगली भांग को नष्ट किया गया। अभियान में युवक मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह, सचिव भारत भूषण सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। समापन पर युवक मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें