फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काजा में राज्य स्तरीय लादरचा मेला अब 24 से 26 अगस्त तक होगा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर में होने वाले पोरी मेले को ध्यान में रखते हुए तिथियों में किया बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। स्पीति का पारंपरिक राज्य स्तरीय लादरचा मेला अब 24 से 26 अगस्त तक काजा में आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेले की तिथियों में यह बदलाव उदयपुर में होने वाले पोरी मेले को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पहले मेले का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक प्रस्तावित था। अब मेले का शुभारंभ 24 अगस्त को शोभा यात्रा के साथ होगा। यह शोभा यात्रा पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ काज़ा गोंपा से लादरचा मेला ग्राउंड तक निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न गोंपाओं से लामागण, चोमोगण, महिला मंडल और स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे। मेले के तीनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। महिला मंडल, स्कूली बच्चे और स्थानीय सांस्कृतिक दल भी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान किसान मेले का भी आयोजन होगा। मेले की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभा यात्रा, कानून व्यवस्था, विद्युत, पानी, यातायात और चिकित्सा व्यवस्था पर चर्चा हुई। खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय प्रदर्शनी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उप जिलाधिकारी दीक्षित राणा, नायब तहसीलदार अशोक कुमार और खंड विकास अधिकारी अंशुल उपस्थित रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक और थानाध्यक्ष जगदीश चंद भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें