फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उरनी में चलाया भांग उखाड़ो अभियान

विज्ञापन
उरनी में भांग उखाड़ो अभियान चलाकर नशामुक्ति का दिया संदेश। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पंचायत उरनी में उप प्रधान वेद प्रकाश की अध्यक्षता में भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। इस अभियान में टापरी पुलिस थाना के प्रभारी लाल चंद और उनकी टीम ने विशेष रूप से भाग लिया। यह अभियान उरनी बस अड्डे से शुरू हुआ और गांव, कुटानों मोड़ और चोलिंग तक चलाया गया। इस दौरान सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर उगी भांग के पौधों को नष्ट किया गया। अभियान को सफल बनाने में गांव के सभी क्लबों और महिला मंडलों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीसी सदस्य प्रेम देवी, शहीद सुरेंद्र पाल मेमोरियल क्लब उरनी के प्रधान विवेक कुमार, युवा सुमेर लखान, मनोज कुमार, सोनी स्टार स्पोट्र्स एंड कल्चरल क्लब उरनी के प्रधान राज कुमार, वार्ड सदस्य तंजिन सोनी, शशि किरण, महिला मंडल उरनी की प्रधान सफलता नेगी और विश्वकर्मा महिला मंडल की सदस्य मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें