फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अटल पेंशन योजना से असंगठित क्षेत्र के कामगारों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में एक जुलाई से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वित्तीय समावेशन के अंतर्गत लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा और जागरूक किया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक के जिला प्रबंधक रोहित सांगवान ने बताया कि जन-धन योजना के खाता धारकों को पुन: ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। अभियान के तहत जिला किन्नौर की हर पंचायत के लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना व अन्य योजनाओं के बारे जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें