फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यूनिक वर्मा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर की पलेही पंचायत के शानी गांव के यूनिक वर्मा का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यूनिक वर्मा, पुत्र नरेश वर्मा ने कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर अंडर-19 जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पंचायत वासियों, शिक्षकों और साथियों ने खुशी व्यक्त की है। यूनिक वर्मा ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता, कोच और विद्यालय का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रवासियों ने यूनिक वर्मा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें