फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनेई से रामपुर के लिए अब सुबह 7:30 बजे चलेगी बस

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट : ग्रामीणों ने निगम से बस का समय बदलने की उठाई थी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की रामपुर-सनेई वाया सुंडा चलने वाली बस की समयसारिणी बदल दी गई है। रामपुर डिपो की ओर से इस बस को अब सुबह 7:30 बजे सनेई से रामपुर के लिए चलाया जाएगा। पहले यह बस सुबह 7:00 बजे चलती थी। दरअसल्र, सनेई से रामपुर के लिए पहले सुबह 7:30 बजे ही बस चलती थी। बाद में निगम ने बस को 7:00 चलाना शुरू कर दिया। इससे लोगों की समस्या बढ़ गई। डंसा पंचायत के ऊपरी गांव के लोगों में इस फैसले पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने ग्राम सभा के माध्यम से निगम प्रबंधन को प्रस्ताव प्रस्तुत कर फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई थी। अखबार में भी 6 अक्तूबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। अब निगम प्रबंधन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए अड्डा प्रभारी को वीरवार से सुबह 7:30 बजे से बस चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उधर, एचआरटीसी के रामपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश ठाकुर ने बताया कि वीरवार से बस सनेई से रामपुर के लिए सुबह 7:30 बजे ही चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें