संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग ( रामपुर बुशहर)। बेरोजगार शास्त्री संघ की बैठक अध्यक्ष आचार्य लेखराज शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को ठियोग में हुई। इसमें उच्च न्यायालय के निर्णय पर खुशी प्रकट की है। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के अनावश्यक नियमों से शास्त्री वर्ग निराश हो गया था, लेकिन माननीय न्यायालय के आदेशों से उनमें आशा की उम्मीद जाग उठी है। संघ ने सरकार से तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग बैठक में की। बैठक में संघ के पदाधिकारी व सदस्य मुकेश, यश पाठक, रोहित, बिना शर्मा, प्रवीन सहित कई लोग उपस्थित रहे।