फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवा खेल से करेंगे नशे पर वार, नशामुक्त समाज का देंगे संदेश

विज्ञापन
ननखड़ी के ज्वालडा में आयोजित अंडर-21 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
ननखड़ी के जवालड़ा में अंडर-21 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के जवालड़ा के सदाबहार स्टेडियम में यंग स्टार सामत की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नशा छोड़ो-खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवा क्रिकेट खेलकर नशे पर चोट करेंगे और नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश देंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी राजेश मेहता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उनके साथ प्रवीण कुमार, संजू शर्मा और बिट्टू मेहता विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में 21 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में अभी तक 25 टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य खेल खेलो-नशा छोड़ो के साथ शुरू किया गया। मुख्यातिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को मंच मिलता है और प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। यंग स्टार सामत के अध्यक्ष नीतीश मेहता ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 18 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 9 हजार और ट्रॉफी दी जाएगी। इस अवसर पर उपप्रधान निखिल मेहता, सचिव अंश मेहता और सोनू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें