फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के 25 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दी राज्यव्यापी छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
डंसा स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा देते विद्यार्थी | संवाद
विज्ञापन
‘मेरे शहर के 100 रत्न’ छात्रवृति योजना के तहत चयनित बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के 25 स्कूलों में शुक्रवार को ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ राज्यव्यापी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग का लाभ प्रदान करना है। ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ छात्रवृत्ति योजना प्रदेश सरकार की ओर से क्रैक अकादमी के सहयोग से शुरू की गई है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सीबीएसई स्कूल रामपुर, पीएम श्री स्कूल रामपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा, शिंगला, लालसा और शनेरी सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और शिक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई। विद्यार्थी लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। परीक्षा में रैंक के अनुसार 100 छात्रों को 100 प्रतिशत मुफ्त कोचिंग, 200 छात्रों को फीस में 75 प्रतिशत की छूट और 500 विद्यार्थियों को फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सीबीएसई स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने बताया कि स्कूल में 350 विद्यार्थियों ने ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ छात्रवृत्ति परीक्षा दी। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। पीएम श्री स्कूल रामपुर में 592 और शिंगला स्कूल में 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें