फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में अंडर-19 खेल ट्रायल संपन्न, 189 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
किन्नौर जिले के कल्पा में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के लिए पूह, कल्पा और निचार खंड के स्कूलों में ट्रायल हुए। ट्रायल में 189 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस साल अत्यधिक वर्षा और आपदा के कारण विभाग द्वारा खेल कैलेंडर में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार सभी शिक्षा खंडों में केवल ट्रायल ही आयोजित किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्ञाबुंग, कल्पा और उरनी में सफलतापूर्वक ट्रायल हुए। इसमें पूह खंड के नौ स्कूलों के 81, कल्पा खंड के 18 स्कूलों के 105 और निचार खंड के 17 स्कूलों के 126 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खंड स्तरीय ट्रायल से चयनित खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसका आयोजन 1 से 3 अक्तूबर तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में किया जाएगा। उच्च शिक्षा उप निदेशक किन्नौर कुलदीप सिंह डोगरा ने बताया कि अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए शनिवार को ट्रायल हुए। चयनित खिलाड़ी 1 से 3 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें