फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में पूह ने निचार ब्लॉक को दी शिकस्त

विज्ञापन
कल्पा स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्च पास्ट करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
कल्पा में शुरू हुई अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिले की आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में बुधवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। स्कूली क्रीड़ा संगठन और शिक्षा विभाग इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन शिक्षा खंड निचार और पूह के बीच वॉलीबाल का मैच हुआ। इसमें पूह खंड ने जीत हासिल की। अब पूह और कल्पा खंड के बीच खिताबी मुकाबला होगा। इसी तहत बास्केटबाल प्रतियोगिता में पूह और निचार ब्लॉक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें निचार ब्लॉक ने जीत हासिल की। फाइनल में निचार की टीम का कल्पा के साथ मुकाबला होगा। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। संगठन के अध्यक्ष एवं उप शिक्षा निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष वेद, आयोजक सचिव एवं प्रधानाचार्य राम दासी, जिला खेल अधिकारी पवन लोक्टस समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

35 स्कूलों के 336 खिलाड़ी ले रहे भाग

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य जय कृष्ण नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 35 स्कूलों के 336 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 30 सरकारी और पांच निजी स्कूलों के खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 179 खिलाड़ी तीनों ब्लॉकों में हुए ट्रायल से चयनित हुए, जबकि 157 खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस, सांस्कृतिक और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में सीधा प्रवेश प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें