फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गुम्मा में अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, दस टीमें ले रहीं भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू) । जिला शिमला क्रिकेट संघ की ओर से द्वितीय जूनियर अंडर-18 तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता गुम्मा स्टेडियम में शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में जिले की दस टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी स्वर्गीय संजीव ठाकुर (संजू लेफ्टि ) और स्वर्गीय अमित ठाकुर (मोंटू ) की याद में किया जा रहा है। दोनों का देहांत शिव बावड़ी के हादसे में हुआ था। जिला शिमला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के गुम्मा स्टेडियम को बनाने में सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर योगदान रहा है। इस प्रतियोगिता में शिमला अर्बन ब्लास्टर्स, शिमला रूरल किंग्स, के कांत क्रिकेट फाउंडेशन रोहडू, कोटखाई डेयरडेविल्स, बुशैहर सुपर किंगस रामपुर , केएनके राइसिंग स्टार कोटगढ़/कुमारसैन/ननखड़ी, हाटेश्वरी वॉरियर्स जुबल, चूडेशवर वॉरियर्स चौपाल, एचपीसीएल प्रो 11 शिमला, ठियोग डाइनामाइट्स की टीमें भाग ले रही हैं। यहां से हर तहसील की टीम के लिए 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया है। इसके बाद में छंटनी के बाद 14 सदस्यीय टीम रहेगी। उन्होंने कहा लीग मैच 20-20 ओवरों के होंगे। सेमीफाइनल व फाइनल 40 -40 ओवर के होंगे। विजेता को एक रनिंग ट्रॉफी व एक लाख रुपये और रनर अप टीम को नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। टीमों के प्रायोजक रिशभ चौहान, सरदीप ठाकुर व गौरव वर्मा व राजेंद्र नाहटा, अजय ठाकुर, साहिल सानी, शुभम शर्मा व यशविंदर सिंह ठाकुर, करन कान्त , मनोज चौहान, कुमारी सेजल किमटा शमशेर ठाकुर रहेंगे। उन्होंने कहा प्रतियागिता का फाइनल मैच 28 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें