फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में जान गंवाने वालों को सराहन में दिया जा रहा तर्पण : आचार्य गोपाल

विज्ञापन
सराहन में सर्वपितृ मोक्ष दायिनी श्री मद्देवी भागवत महापुराण कथा शुरू करते पंडित
विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर में सर्वपितृ मोक्ष दायिनी श्री मद्देवी भागवत महापुराण कथा शुरू
विज्ञापन


नौ दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान, रात-दिन होगा अखंड हवन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। मंगलाड खड्ड, किन्नू खड्ड, समेज खड्ड, कुर्पण खड्ड और गानवी खड्ड में आई आपदा और निगुलसरी हादसे में दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। अकाल मृत्यु का शिकार हुए इन सभी लोगों की आत्मा शांति के लिए सर्वपितृ मोक्ष दायिनी श्री मद्देवी भागवत महापुराण कथा सराहन में शुरू हुई। ऐतिहासिक एवं प्रमुख भीमा काली माता मंदिर सराहन में रविवार को कलश यात्रा के साथ सर्वपितृ मोक्ष दायिनी श्री मद्देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। नौ दिनों तक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान चलेगा। क्षेत्र की सुख शांति के लिए दिन रात अखंड हवन का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख आचार्य गोपाल सिंह ने कहा कि मां भीमा काली, लांकड़ा वीर, लक्ष्मी नारायण मझगांव, बौंडा नाग और कुंद्रा नाग देवता साहिब की असीम अनुकंपा से सर्वपितृ मोक्ष दायिनी श्री मद्देवी भागवत महापुराण कथा शुरू हो गई है। विशेषकर प्राकृतिक आपदा में अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए क्षेत्र के समस्त पितरों के उद्धार के लिए श्री मद्देवी भागवत सर्वपितृ मोक्ष दायिनी कथा का आयोजन समस्त श्री कोटी सदस्यों के तत्वाधान में किया जा रहा है। कथा व्यास आचार्य गोपाल सिंह, यज्ञाचार्य आचार्य सत्य देव और सिद्ध अन्नपूर्णा कृष्णा देवी धार्मिक अनुष्ठान में कथा सुना रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान में तर्पण प्रतिदिन 11 बजे के बाद, कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम चार बजे होगी। भंडारा प्रतिदिन दोपहर 1:00 आयोजित किया जा रहा है। वहीं, 25 नवंबर को सुबह 11:30 बजे पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लें और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें