फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यूला को मिला नया पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानी मंत्री ने 52 लाख से बने भवन का किया लोकार्पण, समस्याएं भी सुनीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
निचार उपमंडल की यूला पंचायत को नए भवन की सौगात मिली है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने 52 लाख रुपये से बने भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उचित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग के लिए विकास कार्य कर रही है। सेब के लिए टेलिस्कोपिक कार्टन हटाकर यूनिवर्सल कार्टन लाकर सीमांत बागवानों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों की राशि को 1.30 लाख से बढ़ाकर सात लाख रुपये किया है। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान की राशि को छह हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख किया है। पंचायत प्रधान अंजू नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री ने यूला के लिए सड़क और बौद्ध मंदिर परिसर को धनराशि प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर निचार के एसडीएम नारायण सिंह चौहान, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता टाशी छोड़ुप नेगी, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ललित जरयाल, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र नेगी, उपपुलिस अधीक्षक राज कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश धीमान, निर्मल चंद्र नेगी, बीर सिंह नेगी, मीरा नेगी, प्यारे लाल नेगी और अनिल नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें