सीमा कॉलेज के आडिटोरियम मे छात्र और छात्राओं को कॅरियर की जानकारी देते वक्ता। स्रोत: कॉलज प्रबं
सीमा कॉलेज में सेमिनार का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंंसी
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में सोमवार को कॅरिअर गाइडेंस एंड जॉब प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को कॅरिअर पर जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को सिविल सर्विस, पटवारी, आईटी, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को जानकारी दी कि इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। सेमिनार में रोहड़ू क्षेत्र की तीन प्रमुख कोचिंग अकादमियों चाणकयम अकादमी, गुरुस अकादमी और ब्रिलिएंट अकादमी ने भाग लिया। अकादमियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित किया। आगामी समय में इन अकादमियों की ओर से विद्यार्थियों को कोचिंग प्रदान की जाएगी, जिसका खर्च महाविद्यालय की सिमानियन हेल्पिंग हैंड्स की ओर से किया जाएगा। इस सेमिनार में महाविद्यालय के 81 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने इस अवसर पर कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक युग में छात्रों के लिए सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है।