फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 14.30 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े कार सवार युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में पुलिस ने दो युवकों को 14.30 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में सवार थे। गश्त के दौरान दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की पहचान रामपुर के नीरसू गांव निवासी 27 वर्षीय गुलशन और 19 वर्षीय पीयूष के रूप में हुई है। पुलिस की टीम बुधवार शाम को थाना प्रभारी की अगुवाई में गश्त कर रही थी। कुड़ीधार-करांगला सड़क पर एक कार को रोेका गया। पुलिस को देखकर कार में सवार दोनों युवक घबरा गए। शक पर कार और युवकों की तलाशी ली गई, ताे 14.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें