फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जनोगेश्वरी माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चलेंगी दो विशेष बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा से जनोग के लिए 19 और 20 को मिलेगी अतिरिक्त सेवा
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। जनोगेश्वरी माता के नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के नेरवा डिपो ने विशेष बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 19 और 20 अक्तूबर को नेरवा से जनोग के लिए दो अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।
नेरवा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि पहली विशेष बस सुबह 9 बजे मानू भाभिया मार्ग से और दूसरी बस सुबह 9:15 बजे शामठा मार्ग से जनोग रवाना होगी। उन्होंने कहा कि इन विशेष बसों में बस पास, आई-कार्ड और किराये में किसी भी प्रकार की छूट मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नेरवा से जनोग सहित अन्य रूटों पर चलने वाली नियमित बस सेवाएं पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जारी रहेंगी। एचआरटीसी की इस व्यवस्था से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें