फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केलवी स्कूल को भेंट किए दो आरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलवी में विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए यूको बैंक के प्रबंधक दीपक कुमार और एडवोकेट संजीव शर्मा ने दो आरओ भेंट किए। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि जीवन में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और संघर्ष जरूरी है। उन्होंने स्वच्छ पेयजल के महत्व और इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी भी दी। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सुरेश ठाकुर और प्रधानाचार्य डॉ. रमेश वर्मा ने विद्यालय परिवार की ओर से सहयोग के लिए दोनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आरओ स्थापित होने से विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें