नेरवा काॅलेज में स्काउट्स स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र। स्रोत: क
नेरवा कॉलेज में मनाया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्थापना दिवस
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा की रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्थापना दिवस और ध्वज दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, प्रार्थना और स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने सेवा ही सबसे बड़ा धर्म विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज सेवा का संदेश दिया। वहीं, गांठें बांधने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक पहाड़ी और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग जमाया। प्रो. कल्याण ने विद्यार्थियों को अनुशासन और समाज सेवा के महत्व के बारे में बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता झग्टा ने कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग जिम्मेदार और सेवाभावी नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए और राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।