फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जेएनवी रिकांगपिओ में सदन अधीक्षक के भरे जाएंगे दो पद

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में सत्र 2026–27 के लिए अनुभव के आधार पर सदन अधीक्षक (पुरुष एवं महिला) के एक-एक पद को भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह साक्षात्कार 23 मार्च को जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। स्कूल प्रधानाचार्य शशि कांता कुमारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव से संबंधित मूल प्रमाणपत्र और स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र लेकर आ सकते हैं। आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी विद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन पत्र भरकर दस्तावेज संलग्न कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने में किसी प्रकार की समस्या आने पर मोबाइल नंबर 8544734042 पर संपर्क कर सकते हैं और विद्यालय की ईमेल jnvkinnaurgmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का टीए व डीए नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें