राज्यस्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में जिला शिमला ने वेटलिफ्टिंग में झटका तीसरा स्थान।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिमला की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अंडर-19 वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन के आधार पर जिले की खिलाड़ी प्रिया (रामपुर) और भारती (नेरवा) अंडर-17 राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिमला ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया। एडीपीओ जिला शिमला सोहन कल्याण और एडीपीओ जिला हेड क्वार्टर संतोष चौहान ने दोनों छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जताई है।
जिला शिमला वेटलिफ्टिंग टीम दुर्गा प्रसाद और कर्मठ शारीरिक शिक्षक सीता ने छात्राओं को खेल के प्रति प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षक दुर्गा प्रसाद और शारीरिक शिक्षिका सीता ने कहा कि जिला शिमला वेटलिफ्टिंग में तीसरे स्थान पर रहा। जिले की प्रिया, भारती और सकीना ने सिल्वर मेडल, मुस्कान, दिव्यंका ने कांस्य मेडल जीतकर जिला शिमला और रामपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।