फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़, लोगों ने जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
रविवार को रामपुर बाजार में दिवाली को लेकर खरीदारी करते लोग। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। दिवाली पर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को रोहडू़ बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान लोगों ने बर्तन, पटाखों और मिठाइयां खरीदी। आग से सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने हर कस्बे में पटाखे की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। रविवार सुबह से ही बाजार में लोगों की भारी उमड़ने से जाम लगना शुरू हो गया था। युवाओं और बच्चों में पटाखे खरीदने के लिए काफी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन ने रोहडू़, जुब्बल और चिड़गांव सहित अन्य क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। आग के खतरे की आशंका के चलने प्रशासन ने दमकल विभाग को पहले से सतर्क रहने के निर्देश जारी किए। दिवाली के त्योहार के लिए उपमंडल में रविवार को बाजार भी खुले रहे।
एसडीएम रोहडू़ सन्नी शर्मा ने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए नये बस स्टेंड के समीप स्थान चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा बाजार में पटाखे की बिक्री पर प्रतिबंध है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतते हुए दिवाली मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें