रिकांगपिओ (किन्नौर)। एनएच-पांच पर रविवार सुबह अक्पा पुल के पास मटर से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया। मटर की 160 बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक एचपी 24 डी 5306 स्पिति के संगनम से मटर लेकर ठियोग जा रहा था कि अचानक अक्पा पुल के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक बिलासपुर का बताया रहा है। चालक अभिषेक कुमार और परिचालक अभिषेक ठाकुर दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों को साथ लगते रिब्बा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। मूरंग पुलिस थाना प्रभारी राजेश ने कहा कि ट्रक में मटर काजा से ठियोग ले जाया जा रहा था। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने पुष्टि की है।