फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अविराज कंवर हेड बॉय, श्रुति चौहान बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में चुने गए हेड बाय और हेड गर्ल सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत: स्कूल प
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में हेड बॉय और हेड गर्ल के लिए चुनाव करवाए गए। विद्यार्थियों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इसमें अविराज कंवर हेड बॉय और श्रुति चौहान ने हेड गर्ल का चुनाव जीता। डिसिप्लिन हेड के लिए हार्दिक जिंटा, कल्चरल हेड के लिए अरुशी साकटा, मॉर्निंग असेंबली हेड के लिए तनवी देल्ठी को चुना गया। इसके अलावा स्पोर्ट्स हेड के लिए मृदुल ठाकुर, क्लीनलीनेस हेड के लिए सेजल जिल्टा और आईटी हेड के लिए प्रिंस हिमालयन को चुना गया। इसके अलावा विभिन्न सदनों के प्रमुख और उप प्रमुख का चयन भी किया गया। रेड हाउस का कप्तान अनिरुद्ध शर्मा और उपकप्तान साया मेहता को बनाया गया। ग्रीन हाउस का कप्तान अवंतिका चौहान और उपकप्तान मेवी चौहान को चुना गया। ब्लू हाउस का कप्तान हर्षिता ठाकुर और उपकप्तान कृष जोगटा को बनाया गया। येलो हाउस के कप्तान दिव्यांशु चौहान और उपकप्तान रुद्रांश कंवर चयनित हुए हैं। चुनाव स्कूल के अध्यक्ष दिनेश शर्मा और प्रधानचार्य रंजू शर्मा की अध्यक्षता में हुए। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने में शिक्षक नगेंद्र लूटा, जगदेव चौहान, पवन सूर्यान, दिनेश शर्मा, आंचल शर्मा, पृथ्वी राज नेगी, बलवंत शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें