फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सीखने के स्तर को दिया जाएगा बढ़ावा : हेमलता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर परिसर में शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। चार खंडों रामपुर, ननखड़ी, सराहन और कुमारसैन के 55 अभिभावकों ने कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में बाल वाटिका एलकेजी और यूकेजी के अभिभावकों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीपीओ रामपुर हेमलता जोक्टा ने की। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। छात्रों की प्रथम शिक्षिका मां होती है। संस्थान को मजबूत करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला दो दिन तक चलेगी। अभिभावकों को शिक्षा में गुणवत्ता और समावेश सुनिश्चित करना है। बच्चों के सीखने के स्तर को बढ़ाने, डिजिटल डिवाइड को कम करना, छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और जीवन कौशल सहित गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है।इस कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के अभिभावक मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें