राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समोली में मेधावियों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समोली में शुक्रवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में समोली पंचायत के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद रेटका बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस मौके पर स्कूल छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके किया। स्कूल के प्रधानाचार्य एफसी मच्छान ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। समारोह में छात्रों ने योगा डांस, पंजाबी भांगड़ा, पहाड़ी नृत्य, कठपुतली शो, देशभक्ति गीत, नेपाली नृत्य, कॉमेटी नाटिका सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में मेधावियां को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में आदित्य, दिव्यांशी, साना, समृति, दिव्या, सुजल रंजन, स्नेहा, सानिया, आंचल, कृष, हर्ष, शिल्पा, शीतल, अभय, रीतिका, सेजल, नीतिका और पंकज को पुरस्कृत किया गया। अन्य गतिविधियों के लिए परी, स्नेह लता, समृति, आयुष, सानिया, तनीशा, मुस्कान, सुनील, शीतल, सोनु सुजल और अंजली काे पुरस्कार दिए गए।