रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत दो दिवसीय पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश परमार के मार्गदर्शन में ईको क्लब प्रभारी चंद्र गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र लक्टू और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पविंद्रा के सहयोग से यह अभियान संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर के अलावा आसपास 100 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। अभियान के दौरान लोकाट, आंवला, जामुन, अनार, रीठा, दरेक और नीम सहित विभिन्न पौधे लगाए गए।