फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में नशा मुक्ति की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में नशा मुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संस्थान परिसर से जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में संस्थान के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. धीरज कौशिक ने बताया कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर एचओडी फार्मेसी शशि शर्मा, रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी महेश चौहान, भारत भूषण शर्मा, पवन दिव्य शर्मा, उदय चौहान, चंपा शर्मा, मोहन लाल शर्मा, राकेश कुमार सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संस्थान के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह प्रेमी ने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी रोहड़ू की ओर से विद्यार्थियों और समाज को जागरूक करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें