फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अधिकार अधिनियम के लंबित मामलों का जल्द हो निपटारा : शिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

काजा (लाहौल-स्पीति)। वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत एडीसी कार्यालय काजा के सम्मेलन कक्ष में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला और जागरुकता शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त काजा शिखा ने कहा कि अधिकारी वन अधिकार अधिनियम के लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य वन अधिकार अधिनियम के तहत की जाने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं में तेजी लाना है, ताकि लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न पंचायतों के जन.-प्रतिनिधियों सहित नव नियुक्त वन मित्रों ने भी भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर सोनम तरगे और टकपा तेनजिन ने लोगों को वन अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी। कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त काजा शिखा ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मास्टर ट्रेनर, टीएसी सदस्य सोनम तरगे और मास्टर ट्रेनर एवं एफआर सचिव टकपा तेनजिन का आभार व्यक्त किया और सम्मानित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मोहन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें