रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में ऑनलाइन इनक्यूबेशन मुफ्त इंटर्नशिप प्लेसमेंट एकीकृत कैंप का आयोजन किया गया। यह ऑनलाइन कैंप महाविद्यालय के बीसीए और बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन व्याख्यान और लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस शृंखला में अगले सप्ताह कंपनी की ओर से चयनित विद्यार्थियों को दो-तीन महीने का निशुल्क प्रशिक्षण करवाया जाएगा। इस आधार पर उन्हें 100 प्रतिशत प्लेसमेंट दी जाएगी। महाविद्यालय के कॅरिअर प्लेसमेंट एवं सेल के संयोजक डॉक्टर राजेश नेगी ने कहा कि आगे भी प्लेसमेंट ड्राइव एवं कैंप का आयोजन किया जाएगा। संवाद