व्युंगल पंचायत का दो दिवसीय कोटाधार जागरा मेला मे देव मिलन के दौरान देवलू और अन्य लोग। संवाद
दलाश (कुल्लू)। दलाश के व्युंगल में दो दिवसीय कोटाधार जागरा मेला देव मिलन के साथ बुधवार को शुरू हो गया। मेले में बूढ़ी नागिन माता और कुई कंडा नाग देवता का मिलन हुआ। हर तीन साल के बाद मां और बेटे का मिलन होता है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने दिनभर नाटी डाली। बूढ़ी नागिन माता के 9 पुत्र हैं, जिनमें से सबसे छोटे पुत्र कुई कंडा नाग देवता हैं। जागरा मेले में आनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व में प्रत्याशी रहे परस राम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर उनके साथ व्युंगल पंचायत प्रधान जालप राम, विनय वर्मा, ओम प्रकाश, शादी लाल, खुशी राम आदि उपस्थित थे। संवाद