चौपाल (रोहड़ू) । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और स्कूलों के बच्चों ने चौपाल और नेरवा बाजार में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली। चौपाल बस अड्डे से लेकर पेट्रोल पंप तक यात्रा निकाली गई। इसमें चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट और प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने भी भाग लिया। सभी वक्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुश्मनों को सबक सिखाने का काम किया है और ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने आतंकियों के अड्डे नष्ट कर अदम्य साहस दिखाया है। यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप मेहता, वीरेंद्र वर्मा, भाजपा नेत्री एडवोकेट सीमा मेहता, नीमा जस्टा, शशि चौहान भी शामिल रहे।- संवाद