फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बच्चों के विकास में माता का अहम किरदार

विज्ञापन
कोटगढ़ में आयोजित पहली शिक्षक मां कार्यशाला में मौजूद अभिभावक। संवाद
विज्ञापन
माताओं को छात्रों की मानसिक और बौद्धिक विकास बढ़ाने के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

कोटगढ़ में दो दिवसीय पहली शिक्षक मां कार्यशाला का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शिक्षा खंड कुमारसैन के कोटगढ़ में दो दिवसीय पहली शिक्षक मां कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों की माताओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 50 माताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में संजय जरेट और अचला श्याम बतौर स्रोत व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में माता का अहम किरदार होता है। माताओं को बाल्यावस्था देखभाल, प्रारंभिक बाल देखभाल और शिक्षा के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए की जाने वाली गतिविधियों से परिचित करवाया। बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक और भाषाई विकास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भेजी जाने वाली शिक्षण सामग्री का घर पर बच्चों के साथ प्रभावी उपयोग करने के सुझाव दिए गए। माताओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर शिक्षा के अभिनव प्रयास को आत्मसात किया। कार्यशाला में बीआरसीसी ऑफिस राहुल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें