ननखड़ी तहसील में आयोजित होने वाले दूधवाली मेले के दौरान देवताओं के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्ध
देवता साहिब जीशर, इशर खड़ाहण और चतुरमुख मेलन का मिलन रहा आकर्षण का केंद्र, दो दिवसीय मेला संपन्न, हजारों लोगों ने लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की जाहू पंचायत के दूधबाहली में दो दिवसीय मेला बुधवार को संपन्न हो गया। मेले में हजारों लोगों ने वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाटी डाली। वहीं, मेले में तीन भाइयों का भव्य मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। देवता साहिब जीशर खड़ाहण, देवता साहिब इशर खड़ाहण और देवता साहब चतुरमुख मेलन कोटगढ़ ने मेले में शिरकत की। ग्रामीणों ने देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में अच्छी फसल होने की कामना की। कोटगढ़, नावर क्षेत्र, रोहड़ू क्षेत्र और ठियोग क्षेत्र के लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। जाहू पंचायत के प्रधान गौरव ठाकुर ने कहा कि बताया कि यह मेला कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। मेले में दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने आनंद लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष महावीर श्याम, बीडीसी सदस्य सुनील श्याम, कुलदीप ठाकुर, हीरा सिंह, इंदिरा देवी, गुड्डी देवी, अक्षत मेहता, देवी सिंह और कमलानंद सहित अन्य मौजूद रहे।