फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हनी और अक्षिता को मिला बेस्ट एथलीट का खिताब

विज्ञापन
राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट के समापन पर विजेताओ
विज्ञापन
राजा वीरभद्र सिंह कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का वीरवार को समापन हो गया। समापन पर प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। एथलेटिक मीट के अंतिम दिन 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। छात्र वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब बीए द्वितीय वर्ष के हनी को दिया गया। छात्रा वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब बीए प्रथम वर्ष की अक्षिता को दिया गया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के हनी ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के प्रिंस ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष के अंशुमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में बीएम प्रथम वर्ष की सूची ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की अदिति ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की सोनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के अंशुमन ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के प्रशांत ने दूसरा, बीए द्वितीय वर्ष के हनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की अक्षिता ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की सोमी ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की सानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के सुशांत ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के रिजुल ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष के अंशुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष में सुहानी ने पहला, बीए तृतीय वर्ष में सानिया ने दूसरा और बीएससी प्रथम वर्ष की अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के अभय ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के हनी ने दूसरा और पीजीडीसीए के उत्कर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की पलक ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की स्नेहा ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की सानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।

राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट के समापन पर विजेताओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें