फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुंदा गांव में आग से एक स्टोर रख गौशाला में दो मवेशी जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। पुलिस थाना चिड़गांव में बाजार के समीप सुंदा गांव में आग लगने से एक स्टोर और गोशाला जल गई है। आग की इस घटना में गोशाला में एक गाय और एक बछड़ी जिंदा जल गए हैं। सूचना के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। उस समय तक सब जल कर राख हो चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुंदा गांव में रात के समय दो कमरों के एक स्टोर में आग लग गई। इससे स्थानीय निवासी यशवंत सिंह पुत्र ज्ञान चंद की एक गाय और एक बछडी जिंदा जल गई है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया है।
आग से करीब चार लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा आग लगने के कारण की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें