फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में 17 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज क्षेत्र के भोटका मोड़ के पास वाहन की तलाशी में मिला मादक पदार्थ
विज्ञापन

दोनों आरोपी कोटखाई के निवासी, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को 17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सैंज क्षेत्र के भोटका मोड़ के पास की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन में सवार दो लोग चिट्टा (हेरोइन) की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं। सूचना के आधार पर ठियोग थाना के डिटेक्शन सेल ने चायला कैंची क्षेत्र में नाका लगाया। पुलिस की टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में संदिग्ध वाहन की जांच की। वाहन में शिमला जिला के कोटखाई निवासी 34 वर्षीय मोहित गेटा और 36 वर्षीय किंचित चौहान सवार पाए गए। तलाशी के दौरान मोहित गेटा के पास से करीब 17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। यह कार्रवाई शिमला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। अभियान का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार और तस्करी पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें