फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्पीलो में ढाई करोड़ की योजनाएं जनता को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व मंत्री ने ने किए उद्घाटन, सरकार वन अधिकार अधिनियम से जनजातीय लोगों को लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध : जगत सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूह उपमंडल की स्पीलो पंचायत में ढाई करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। मंत्री ने 1.15 करोड़ रुपये की लागत से बनी संपर्क सड़क का शुभारंभ किया। साथ ही 1.10 करोड़ रुपये से निर्मित स्पीलो बाजार में पार्किंग का उद्घाटन किया। 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का भी लोकार्पण किया।
नेगी ने देवी मंदिर स्पीलो के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार वन अधिकार अधिनियम-2006 से जनजातीय लोगों को लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नौतोड़ अधिनियम-1968 स्वर्गीय मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की देन है, जिससे जनजातीय लोगों और उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक प्राप्त हुआ है। उन्होंने जिले के भूमिहीन लोगों से आग्रह किया कि वे इस अधिनियम का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां हर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किन्नौर जहां पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, वहीं सामरिक दृष्टि से भी अहम स्थान रखता है। बॉर्डर टूरिज्म को खोलने से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं सेना के लिए सीमा तक पहुंच आसान होगी। इससे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
इस मौके पर मूरंग स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष नेगी ने मंत्री का स्वागत किया और मांग पत्र प्रस्तुत किया। इससे पहले मंत्री ने जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में पूह ब्लॉक के प्रभारियों एवं ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह घनश्याम दास शर्मा, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जिला कांग्रेस सचिव अधिवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य केसर नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें