फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की चोरी के आरोपी छैला से किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में रामपुर पुलिस ने शिंगला पंचायत में हुई लाखों की चोरी मामले में आरोपियों को छैला से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दोनों चोर जम्मू-कश्मीर से संबंध रखने वाले हैं और यहां लकड़ी के काम से जुड़े थे। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर रामपुर पहुंच गई है और मंगलवार को उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गौर हो कि जानकारी के मुताबिक शिंगला निवासी सीता देवी पत्नी दुर्गा देव शर्मा ने रामपुर थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसमें उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर से चोर करीब साढ़े चार लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर गए हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले और इसी आधार पर चोरों की तलाश शुरू की गई।
सोमवार को पुलिस थाना रामपुर प्रभारी की अगुवाई में दोनों आरोपियों को जिला शिमला के छैला से पकड़ने में कामयाबी हासिल की गई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद रफीक निवासी डोडला, शीतल नगर, वसैली जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर और शाहनवाज निवासी धमानचलोग, डुगन तहसील वनी, कठुआ, जम्मू-कश्मीर के तौर पर हुई हैं। वह कुछ समय से यहां लकड़ी की चिराई का काम कर रहे थे। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि पुलिस ने चोरी के मामले में संलिप्त जम्मू-कश्मीर के दो आरोपियों चोरी किए गए सामान के साथ दबोचा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें