फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में बीस जेठ मेला धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
नित्थर की लोट पंचायत में माता भूवनेश्वरी दुराह के आगमन से शुरू हुआ बीस जेठ मेला। संवाद
विज्ञापन
माता भुवनेश्वरी दुराह की रथ यात्रा ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ मंदिर पहुंची
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर की लोट पंचायत के मेला मैदान ध्वांस में बीस जेठ मेला मनाया गया। इस मेले में माता भुवनेश्वरी दुराह ने शिरकत की। माता की रथ यात्रा ढोल- नगाड़ों की थाप के साथ मंदिर पहुंची। माता भुवनेश्वरी दुराह अपने देवलुओं के साथ मेले में शामिल हुईं। उन्नीस जेठ को माता शाह गांव पहुंची थीं, जहां उनका ठहराव हुआ। ग्रामीणों ने माता का स्वागत किया और पूजा-अर्चना की। दुराह और लोट पंचायत के ग्रामीणों ने माता के दर्शन किए। इन गांवों में दुराह, शाह, शमोह, गौरा, ग्वाल, लगोनी, क्लोग और शारवी शामिल हैं। लोगों ने माता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महिला और पुरुषों ने पारंपरिक नाटी भी डाली। मेले में पहाड़ी संस्कृति को संजोने का संदेश दिया गया। मेले में दूरदराज से व्यापारी भी पहुंचे थे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें