फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वाली शारे लोशो हाय सांगला देशंग पर झूमे सांगला वैली के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में केदार नेगी और श्यामू नेगी ने मचाया धमाल
विज्ञापन


टुक्पा वैली उत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं का हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। सांगला में टुक्पा वैली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में किन्नौरी और हिमाचली लोकगायकों ने खूब समां बांधा। लोक कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। टुक्पा वैली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में किन्नौर और हिमाचली लोक गायकों ने खूब धमाल मचाया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। संध्या में किन्नौर के मशहूर गायक केदार नेगी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या केदार नेगी के नाम रही।
विज्ञापन

केदार नेगी ने पोनाथो गीथंग वाली शारे लोशो, हाय सांगला देशंग, सोमसी सोमसी मलथंगोदेन, शावांगथा द्वारी हाय राधिका अरे मां कसम, बेनंग था लानिंग गता शराबी मादूकाले रालडंग सोमांग किन्नौरी गीत पेश किए। श्यामू नेगी ने टुक्पा होली जू बेनिंग चोंगिली मागयाशो सावनी लाग्यातो फायुलो सांगला दो दयारो हुनमाब, पीके नेगी ने ओरा करिये तू प्यार वादा वादा गूदो चूड़ी अंजलि नेगी ने बंगी सोवांग और गायक रणवीर नेगी ने बाठिन था हाचिन लागा रे लागा रे लागा दिलो तीर लागा इ कंवारी पोरेनना, शादी लानतक दयारो दयारो की था लानिंग ऐसा बहाना फायलू कूमो शारे देशंग नामंग सांगला जैसे एक से बढ़कर एक गीत पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सांगला के कलामंच में आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। देर रात तक लोग हिमाचली और किन्नौरी गानों पर झूमते रहे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, को-ऑपरेटिव बैंक निदेशक पितांबर दास नेगी, एसपी किन्नौर अभिषेक एस, डीएफओ किन्नौर अरविंद कुमार, मेला कमेटी सचिव एवं तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह, थाना प्रभारी सांगला नवनीत सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेश नेगी, उपाध्यक्ष किशोरी नेगी, प्रधान कामरू इंदु लक्ष्मी नेगी, प्रधान सांगला देवसांकी नेगी, उप प्रधान बटसेरी चंद्रिका नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें